रणजी ट्रॉफी : मुंबई ने ली 59 रनों की बढ़त

मैसूर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के मैच के दूसरे दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश को 233 रनों पर ढेर करने के बाद अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाते हुए 59 रनों की बढ़त ले ली है।

श्रीकांत दत्ता नरसिम्हा राजा वाडेयार स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-ए के इस मैच में दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई के अखिल हेरवाडकर 15 और श्रेयस अय्यर तीन रन बनाकर नाबाद लौटे।

अपने पहले दिन के स्कोर 22 रन पर एक विकेट से आगे खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम खाते में आठ रन ही जोड़ पाई थी की सौरभ कुमार (13) को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा। यहां से मुंबई के गेंदबाजों ने उत्तर प्रदेश के विकेट लेने का सिलसिल शुरू किया।

हालांकि रिंकू सिंह (70) एक छोर संभालकर खड़े थे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा था। अंत में कुलदीप यादव (50) ने उनके साथ आठवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।

इसके बाद कुलदीप ने इम्तियाज एहमद (19) के साथ नौवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी मुंबई की टीम हेरवाडकर और कौस्तुभ पवार (29) ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। अंकित राजपूत ने पवार को इसी स्कोर पर आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। एक रन बाद कुलदीप ने अपना पहला मैच खेल रहे आदित्य धूमल को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा।

मुंबई की टीम अपनी पहली पारी में महज 233 रनों पर ही ढेर हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493