हॉकीः भारत की महिला हॉकी टीम को रजत पदक

FHOCKEY-OLY-2012-IND-ITA-WOMENभारत की महिला हॉकी टीम को जापान के काकामिघारा में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में जापान के हाथों 1-0 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

 भारत शुरुआत में ही पिछड़ गया, जब मैच के दूसरे ही मिनट में ओत्सुका शिहो ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। भारत को आठवें मिनट में बराबरी हासिल करने का मौका मिला, जब उसे पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम ने हालांकि इस मौके को गंवा दिया।

गोलकीपर सविता की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने अच्छा प्रदर्शन किया। जापान को अगले 10 मिनट में तीन और पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उनके सारे हमले नाकाम कर दिए। भारतीय टीम ने मध्यांतर के बाद वापसी की कोशिश की। टीम ने कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने निराश किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493