रिलायंस कम्यूनिकेशन को 39 करोड़ रुपये का मुनाफा

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस कम्यूनिकेशन को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 39 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का राजस्व 5,142 करोड़ रुपये रहा।

जुलाई-सितंबर की तिमाही में कंपनी का ग्राहक आधार 3.51 करोड़ रहा, जिसमें 2.45 करोड़ 3जी/4जी ग्राहक भी शामिल हैं।

इस दौरान कंपनी का कुल डेटा ट्रैफिक 104.8 अरब एमबी रहा, जोकि सालाना आधार पर आठ फीसदी की बढ़ोतरी है।

बयान में कहा गया है, “ट्रैफिक में बढ़ोतरी का मुख्य कारण प्रति उपभोक्ता डेटा के उपयोग में बढ़ोतरी है।” प्रति ग्राहक 944 एमबी डेटा का प्रयोग किया गया जोकि तिमाही आधार पर आठ फीसदी की बढ़ोतरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493