रणजी ट्रॉफी : छत्तीसगढ़ से केवल 28 रन पीछे हिमाचल प्रदेश

कानपुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के ग्रुप-सी मैच में सोमवार को दूसरे दिन खेल खत्म होने तक छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए।

ग्रीन पार्क मैदान पर जारी मुकाबले में कप्तान बिपुल शर्मा 46 और सुमित वर्मा 19 रनों पर नाबाद लौटे। उन्होंने सातवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की, वहीं टीम के लिए प्रशांत चोपड़ा (51) ने अर्धशतक लगाया और अंकुश बैंस ने 41 रनों का अहम योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ के लिए सुमित रुइकर ने सबसे अधिक पांच विकेट चटकाए।

इससे पहले, छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाकर 238 रन बनाए। टीम के लिए अमनदीप खरे (86) ने सबसे अधिक रन बनाए, जबकि अवनीश धालिवाल ने 39 रनों की सधी हुई पारी खेली।

हिमाचल प्रदेश के लिए बिपुल शर्मा और गुरविंदर सिंह ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493