एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के दूसरे दौर में मरे

लंदन 15 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे ने विजयी आगाज के साथ एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

लंदन 15 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे ने विजयी आगाज के साथ एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

लंदन के ओ-2 एरीना में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में मरे ने ग्रुप स्तर पर खेले गए पहले मुकाबले में मारिन सिलिक को 6-3, 6-2 से हराया।

मरे ने मुकाबले के बाद अपने बयान में कहा, “मुझे मिले समर्थन के लिए शुक्रिया। मैच का माहौल काफी शानदार था।”

इस जीत के साथ ही मरे के खाते में 200 अंक जुड़ गए हैं और विश्व रैंकिंग में उनके पास 11,110 अंक हैं।

टूर्नामेंट के अगले दौर में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे का सामना जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी से होगा।

उल्लेखनीय है कि इस माह की शुरुआत में आयोजित हुए पेरिस मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाने के साथ ही मरे ने सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को पछाड़ते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493