न्यूजीलैंड : पर्यटकों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद

वायु सेना के विमान निजी विमानों के साथ मिलकर दक्षिणी द्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित पर्यटन शहर केकोरा में आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को भी निकाला जा रहा है।

अपनी खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाले पर्यटन स्थल केकोरा की ओर जाने वाले सभी मार्ग रविवार को आए 7.5 तीव्रता वाले भूंकप के बाद हुए भूस्खलनों से बंद हो गए हैं।

न्यूजीलैंड सुरक्षा बल (एनजेडडीएफ) ने सोमवार को कहा कि वह केकोरा से पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को बाहर निकालने और भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने के लिए नौसेना के आपूर्ति जहाज एचएमएनजेडएस कैंटरबरी की मदद ले रहा है।

नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र भूकंप के बाद आए कई और झटकों से हिल गया है। मंत्रालय ने कहा है कि इलाके में और भी झटके महसूस किए जा सकते हैं।

न्यूजीलैंड अग्निशमन विभाग ने केकोरा में जल आपूर्ति के लिए दो वॉटर प्यूरीफिकेशन यूनिट्स और संपर्क के लिए उपकरण की व्यवस्था की है।

इन उपकरणों के जरिए केकोरा के लिए स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

सोमवार को आए भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493