लंदन, 15 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर में मंगलवार को स्पेन के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में वेन रूनी के स्थान पर जोर्डन हेंडरसन को इंग्लैंड की फुटबाल टीम के कप्तान के रूप में देखा जाएगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में कप्तानी करने वाले रूनी घुटने की चोट के कारण सोमवार को टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे।
चोट के कारण रूनी को स्पेन के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली टीम से भी बाहर होना पड़ा।
पिछले माह स्लोवेनिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हेंडरसन टीम के कप्तान थे, जबकि रूनी बेंच पर थे। इंग्लैंड और स्लोवेनिया के बीच यह मुकाबला 0-0 से ड्रॉ हुआ था।
टीम के अस्थायी कोच गैरेथ साउथगेट ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमारे पास केवल एक ही कप्तान है। रूनी पर काफी अधिक जिम्मेदारी है और इसे साझा किए जाने की जरूरत है। अगर आपके पास टीम में नेतृत्व करने वाले खिलाड़ी होते हैं, तो आप कई सफलताएं हासिल करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath