अर्पित रांका शूटिंग के दौरान हुए घायल

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘चंद्र नंदनी’ में राजा पद्मानंद का किरदार निभा रहे अभिनेता अर्पित रांका शो के युद्ध के दृश्य की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।

वर्तमान में चल रहे धारावाहिक में चंद्रगुप्त मौर्य और पद्मानंद के बीच युद्ध ²श्यों को दिखाया जा रहा है। वहीं एक सीक्वेंस के दौरान, अर्पित को एक कोण में तलवार चलानी थी, लेकिन बेमेल समय के कारण उनके कंधे में मोच आ गई। कंधों में तेज दर्द के कारण शूटिग रोकनी पड़ी।

अर्पित ने कहा, “हालांकि, मैं फिट हूं और मैं तलवार आसानी से चलाता हूं। लेकिन गड़बड़ी की वजह से अचानक मेरे कंधे में तेज दर्द होने लगा। मुझे एक घंटे तक शूटिंक बंद करनी पड़ी और जब दर्द पूरी तरह ठीक हो गया, फिर शूटिंग शूरू की।”

इस धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है। यह शक्तिशाली शासक चंद्रगुप्त और उनकी पत्नी नंदिनी की कहानी पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493