एआईएफएफ ने यू-17 विश्व कप ट्रायल के लिए मांगे नाम

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने मंगलवार को अपने निदेशक अभिषेक यादव के मार्गदर्शन में तीन स्काउटिंग कैम्प आयोजित करने की घोषणा की है।

इन कैम्पों का मकसद अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए होने वाली ट्रायल के खिलाड़ियों का चयन करना होगा।

फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन अगले साल भारत में किया जा रहा है जिसमें भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है।

एआईएफएफ ने अंडर-16 यूथ लीग में खेलने वाले 55 क्लबों से तीन-तीन खिलाड़ियों को अंडर-17 टीम के लिए लगने वाले चयन शिविर में हिस्सा लेने के लिए नामांकित करने को कहा है।

यादव का मानना है कि इससे भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को ढू़ढ़ने में मदद मिलेगी।

एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, “इससे हमें लीग में खेल रहीं टीमों के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा।”

यादव ने कहा, “खिलाड़ी को देखने के बाद अगर हमें लगता है कि वह हमारे हिसाब से फिट बैठता है तो यह हमारे लिए बोनस होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493