कांकेर जिले में नक्सलियों का हमला

pride of maoist lionsरायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान नक्सलियों ने राज्य के कांकेर जिले में मतदान दल पर हमला कर दिया है वहीं एक अन्य घटना में प्रेशर बम फटने से एक जवान घायल हो गया है.

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां बताया कि कांकेर जिले के छोटे पेटिया गांव के करीब सीराम नदी के पास नक्सिलयों ने मतदान दल पर हमला कर दिया है और पुलिस और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हुई.

वहीं एक अन्य घटना में जिले के मारपखांजु क्षेत्र के बनावर गांव के पास प्रेशर बम फटने से एक सहायक आरक्षक घायल हो गया है.

क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493