महिला बास्केटबाल : यू-18 चैम्पियनशिप में ताइपे से हारा भारत

बैंकॉक, 15 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-18 महिला बास्केटबाल टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है।

23वीं एफआईबीए एशिया अंडर-18 चैम्पियनशिप में मंगलवार को चीनी ताइपे ने भारत को 80-46 से मात दी।

चीनी ताइपे की जीत की हीरो मेंग सिन चेन (17 अंक), यु-लिन काओ (14 अंक) और जे. वांग (14 अंक) रहीं।

सोमवार के मैच के उलट भारत ने चीनी ताइपे को इस मैच में अच्छी टक्कर दी।

भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 7-6 से बढ़त ले ली थी लेकिन चीनी ताइपे ने शानदार वापसी करते हुए पहले क्वार्टर की समाप्ति तक 24-9 से बढ़त अपने खाते में डाल ली।

दूसरे क्वार्टर में भी ताइपे की टीम ने भारत को बैकफुट पर रखा। हाफ टाइम तक उसने 41-13 से भारत को पीछे कर दिया था।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए 22-12 का स्कोर किया।

अंत के 10 मिनट में ताइपे ने फिर शानदार खेल का परिचय दिया और भारत को मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493