‘बहू हमारी रजनी कांत’ में दिखेंगे आर्यन

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्म ‘बागी’ में नजर आ चुके बाल-कलाकार आर्यन प्रजापति टेलीविजन धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनी कांत’ का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं।

‘बहू हमारी रजनी कांत’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर फरवरी से शुरू हुआ है। हालांकि, नवंबर के मध्य से इसमें पांच साल की छलांग दिखाई जाएगी। इसमें महिला रोबोट रजनी पांच साल के बेटे राम के साथ नजर आएंगी।

आर्यन के मुताबिक, “मैं रोबोट का किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने शो के सभी एपिसोड देखकर अपने हिस्से का काम कर लिया है और मुझे यह शो बहुत पसंद है। मैं सेट पर काम करने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493