कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में शामिल नहीं हो पाएंगे आमिर

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता आमिर खान मुंबई में शनिवार को होने जा रहे ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्ड प्ले के कार्यक्रम में शामिल होने को उत्सुक थे, लेकिन अपनी फिल्म ‘दंगल’ के काम में व्यस्त रहने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

एक सूत्र के मुताबिक, आमिर समारोह की आधिकारिक घोषणा के बाद से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह दंगल के काम में व्यस्त हैं।

आमिर के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है।

आमिर अपनी फिल्म ‘दंगल’ के साथ बॉलीवुड में दो नए चेहरों फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को पेश करने जा रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493