चेन्नई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जीवा और काजल अग्रवाल अभिनीत तमिल वयस्क कॉमेडी फिल्म ‘कावलई वेंदम’ दुनिया भर में 24 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म-निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।
काफी विलंब के बाद अंतत: फिल्म रिलीज की तारीख तय कर दी गई है।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह स्पष्ट कर दिया गया है कि फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी।
आरएस इंफोटेंमेंट के अलरेड कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म में आरजे बालाजी और सुनैना जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का संगीत लीओन जेम्स ने तैयार किया है।
dharmpath.com dharmpath