आलिया विनम्र और समझदार लड़की : ईरा दुबे

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईरा दुबे का कहना है कि फिल्म ‘डियर जिंदगी’ की उनकी सह-कलाकार आलिया भट्ट सफलता और प्रसिद्धि मिलने के बावजूद विनम्र, जमीन से जुड़ी और समझदार अभिनेत्री हैं।

ईरा दुबे को रंगमंच की मंझी हुई अभिनेत्री माना जाता है।

आलिया जैसी युवा अभिनेत्री के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर ईरा ने कहा, “मैं पहले दिन ही आलिया से मिलकर प्रभावित हुई। मेरी मां (लिलेट दुबे) ने मुझे बताया था कि आलिया जब तीन या चार साल की थी तब वह (लिलेट) उनसे मिली थी।”

अभिनेत्री ने बताया कि आलिया ने हमेशा कहा कि वह फिल्मी दुनिया का सितारा बनना चाहती हैं और यह उनके रवैये व व्यक्तित्व में नजर आता है, लेकिन फिर भी वह विनम्र और समझदार हैं।

ईरा ने बताया कि आलिया अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और वह सेट पर तैयारी के साथ आती हैं। उन्हें पटकथा को पढ़ने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि आलिया सिर्फ 23 साल की हैं, लेकिन ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हाइवे’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में विभिन्न भूमिकाओं को अदा कर पहले ही प्रसिद्धि पा चुकी हैं।

ईरा ने कहा, “वह सिर्फ 23 साल की हैं और उनके सामने उनका पूरा करियर पड़ा है। वह पहले ही फिल्म चयन में कई अच्छे फैसले ले चुकी हैं। जिस तरह का काम उन्होंने किया है, उसे करने के लिए मैं भी बेताब हूं। कलाकार के रूप में हम अपने किरदार को दोहराना नहीं चाहते।”

गौरी शिंदे निदेर्शित ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर, अंगद बेदी और कुणाल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493