रणजी ट्रॉफी : ओडिशा ने असम के साथ ड्रॉ मैच से लिए 3 अंक

हैदराबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी के छठे दौर में असम और ओडिशा के बीच खेला गया मैच बुधवार को ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ।

असम ने अब तक खेले गए छह मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल की है, जबकि तीन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसके दो मुकाबले ड्रॉ रहे, वहीं ओडिशा के पांच में से चार मुकाबले ड्रॉ रहे और एक में उसे जीत मिली।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 13 नवम्बर से जारी मैच में अपनी पहली पारी में असम ने कुणाल सेकिया (135) की शतकीय और कप्तान अरुण कार्तिक (62) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 301 रन बनाए। ओडिशा के लिए बसंत मोहंती और सूर्यकांत प्रधान ने तीन-तीन विकेट लिए।

असम के खिलाफ ओडिशा ने कप्तान गोविंदा पोद्दार (225) के दोहरे शतक और बिप्लव समंत्रय (103) के शतक की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 459 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

इस पारी में असम के लिए अरूप दास ने तीन विकेट लिए।

असम ने हालांकि दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी के दम पर चार विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच ड्रॉ कर लिया।

इस मैच के ड्रॉ होने के साथ ही ओडिशा के खाते में तीन और असम के खाते में एक अंक जुड़ गया है। ओडिशा के पोद्दार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी की तालिका में ओडिशा 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया, जबकि मैच से सिर्फ एक अंक हासिल करने वाली असम को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर आ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493