‘बेफिक्रे’ के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थे रणवीर

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रणवीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि ‘बेफिक्रे’ के लिए वह आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद थे।

रणवीर ने ‘बेफिक्रे’ के गीत ‘यू एंड आई’ के लॉन्च अवसर पर कहा, “आदि सर मेरे साथ फिल्म बनाना चाहते थे। मैं फिल्म की पटकथा लिखने के समय से ही इससे जुड़ा हूं। मुझे खुशी है कि मेरे मार्गदर्शक ने मुझे अपने निर्देशन में काम करने का मौका दिया। मेरे लिए यह बड़ी बात है।”

रणवीर इससे पहले ‘लेडीज वर्सिज रिकी बहल’ में आदित्य चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं। आदित्य ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी।

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के अलावा रणवीर अकेले अभिनेता हैं, जिन्हें आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली के निर्देशन में काम करने का मौका मिला है।

इस पर रणवीर ने कहा, “मुझे इस बात पर बेहद गर्व और खुशी है। मुझे लगता है कि ऐसा मौका मिलना मेरे लिए खुशकिस्मती की बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493