स्कॉट डिसिक के पास नहीं लौटेंगी कर्टनी

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी कलाकार कर्टनी कर्दशियां अपने पूर्व प्रेमी स्कॉट डिसिक की लाख कोशिशों के बावजूद उनके पास नहीं लौटेंगी।

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी कलाकार कर्टनी कर्दशियां अपने पूर्व प्रेमी स्कॉट डिसिक की लाख कोशिशों के बावजूद उनके पास नहीं लौटेंगी।

एक सूत्र के मुताबिक, “स्कॉट ने हमेशा कर्टनी को वापस पाने की उम्मीद की है। उन्होंेने इसके लिए कोशिशें भी की हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कर्टनी उनके पास नहीं लौटना चाहतीं। मुझे भी लगता है कि ऐसा हो, पर इसके आसार नजर नहीं आते।”

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्र ने यह भी दावा किया कि अभिनेत्री स्कॉट से अपने संबंधों को लेकर काफी आगे निकल चुकी हैं और उन्होंने किसी अन्य के साथ डेटिंग भी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि स्कॉट फ्रांस में अपनी पूर्व प्रेमिका कोल बार्तोली के करीब जाते हुए पाए गए थे, जिसके बाद कर्टनी जुलाई 2015 में उनसे अलग हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493