शबाना ने सुषमा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

शबाना ने गुरुवार को ट्वीट किया, “सुषमा स्वराज के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी शुभकामनाएं। बहुत कम ऐसा होता है जब नेता अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी देते हैं। आपके साहस का आदर करती हूं।”

स्वराज को बुधवार को किडनी फेल होने के कारण डायलिसिस कराना पड़ा।

बीमार सुषमा ने अस्पताल से ट्वीट कर बताया था, “किडनी फेल हो जाने के कारण एम्स में भर्ती हूं। एक गुर्दे के प्रत्यारोपण की जांच प्रक्रिया से गुजर रही हूं। भगवान कृष्ण कृपा करें।”

सुषमा (64) मधुमेह की मरीज हैं। स्वास्थ्य जटिलताओं की वजह से उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था।

सुषमा स्वराज का इलाज करने वाली चिकित्सकों की टीम में एंडोक्रानालजी प्रमुख निखिल टंडन, पल्मनेरी मेडिसिन प्रमुख रणदीप गुलेरिया, कार्डियो थोरासिक प्रमुख और नेफ्रोलॉजी प्रमुख संदीप महाजन शामिल हैं।

इसके पहले सुषमा इस वर्ष अप्रैल में सीने में संकुलन (चेस्ट कन्जेस्चन) की वजह से कई सप्ताह के लिए एम्स में भर्ती रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493