शी इस समय लैटिन अमेरिकी देशों की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं। लैटिन अमेरिकी देश जाने के क्रम में शी कुछ समय के लिए इटली रुके, जहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मत्तेयो रेंजी के साथ मुलाकात की।
शी ने इटली से चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के साथ अपनी विकास रणनीति से सामंजस्य स्थापित करने की अपील की।
इस पर रेंजी ने कहा कि इटली चीन की विकास उपलब्धियों की सराहना करता है और बेल्ट एंड रोड पहल में सक्रिय भागीदारी चाहता है।
इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों की मित्रता लंबे समय से है और इस दौरान उनके संबंधों में काफी विकास देखा गया है।
dharmpath.com dharmpath