नूबिया भारत में लांच करेगी ‘बेजल-रहित’ स्मार्टफोन

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। पहले चीनी कंपनी जेडटीई कॉर्पोरेशन का हिस्सा रही प्रौद्योगिकी कंपनी नूबिया के बारे में चर्चा है कि वह जल्द ही भारतीय बाजार में ‘बेजल-रहित’ डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन उतारेगी।

नूबिया ने पिछले महीने जेड11 मिनी लांच किया था। कंपनी ने कहा है कि उनका नया करीब कगारविहीन डिवाइस दूसरे ब्रांड के ‘फ्रेमलेस इंडस्ट्रियल डिजाइन’ से अलग होगा।

नूबिया के अलावा केवल श्याओमी ने बेजल-रहित स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया है।

उद्योग सूत्रों के मुताबिक, यह डिवाइस ब्रांड का फ्लैगशिप डिवाइस होगा। इसमें फ्रेम इंटरेक्टिव टेक्नॉलजी 2.0 (एफआईटी 2.0) एक हैंडहेल्ड इलेक्ट्रॉनिक अपरचर के साथ है।

इसमें हवाई जहाज में लगाए जानेवाले एल्युमिनियम एलॉय लगाया जाएगा और यह काले और सुनहले रंगों में उपलब्ध होगा। इसका पिछले कैमरा 16 मेगापिक्सल क्षमतावाला है जिसमें सोनी आईएमएक्स298 सेंसर लगा है। इसमें तीन फोकस और चार शटर मोड है।

इसमें एंड्रायड मार्शमैलो पर आधारित नूबिया यूआई 4.0 ऑफरेटिंग सिस्टम है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493