मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ के गीत लिखने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि अभिनेता-निर्माता आमिर हालांकि रचनात्मक प्रक्रिया में शामिल रहते हैं, लेकिन उन्होंने इसमें कभी हस्तक्षेप नहीं किया।

अमिताभ ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर आईएएनएस से कहा, “आमिर इसमें शामिल रहे, लेकिन उन्होंने संगीत और गीत लेखन की प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं किया। उनकी सबसे अच्छी बात है कि वह गीत की बोल की बारीकियों को समझते हैं।”
अपने जन्मदिन की यादें साझा करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “मेरा बचपन बहुत ही साधारण रहा है। इस दिन मेरे सभी दोस्त घर आते व साथ केक काटते रहे हैं और मां मेरे लिए कुछ खास बनाती रही हैं।”
नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ 23 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें आमिर खान और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath