मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक रिची मेहता की फिल्म ‘इंडिया इन अ डे’ और बुद्धदेब दास गुप्ता की ‘टोपे’ अगले महीने न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहे ‘इंडिया कैलिडोस्कोप फिल्म फेस्टिवल’ में प्र्दशित होगी।
एक बयान के मुताबिक, आठ से 11 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में हिंदी, मराठी, बांग्ला, मणिपुरी, तमिल और कन्नड़ सहित छह विभिन्न भाषाओं में फिल्में दिखाई जाएंगी।
पहले दिन ‘इंडिया इन अ डे’ जबकि समारोह के आखिरी दिन ‘टोपे’ दिखाई जाएगी।
गूगल के सहयोग से बने ‘इंडिया इन अ डे’ एक वृत्तचित्र है, जिसमें पूरे भारत के हजारों लोगों को तस्वीरों के जरिए दिखाया गया है। इसका संपादन मेहता ने और निर्माण रिडले स्कॉट और अनुराग कश्यप ने किया है।
यह फिल्म महोत्सव ‘म्यूजियम ऑफ द मूविंग इमेज’ और ‘इंडिया सेंटर फाउंडेशन’ के बीच सहयोग से आयोजित हो रहा है।
प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में प्रियाराशन की ‘सिला समायानगाली’, ‘अनन्या कसारावाली की ‘हरिकथा प्रसंग’, मंगेश जोशी की ‘लाठे जोशी’ आदि फिल्में प्र्दशित होंगी।
उद्घाटन समारोह में एक क्लासिक भारतीय फिल्म सहित आठ फिल्में दिखाई जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath