कोलकाता, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के तकनीकी निदेशक स्कॉट ओडोनेल ने इस्तीफा दे दिया है।
आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक ओडोनल ने एआईएफएफ के साथ अपना करार बढ़ाने से इंकार कर दिया।
ऐसा कहा जा रहा है कि ओडोनल ने पारिवारिक कारणों के कारण करार बढ़ाने से इंकार किया है।
ओडोनल पांच साल से एआईएफएफ के लिए काम कर रहे हैं लेकिन वह बीते एक साल से ही इसके तकनीकी निदेशक हैं।
अब एआईएफएफ ने ओडोनल के स्थानापन्न की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath