दिल्ली में ‘फुकरे 2’ की शूटिंग शुरू

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। साल 2013 की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ के सीक्वल की शूटिंग राजधानी दिल्ली में शुरू हो गई है।

पहली फिल्म का हिस्सा रहे अभिनेता अली फजल ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म के क्लिपबोर्ड और स्क्रिप्ट की एक तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ अली ने लिखा, “शूटिंग के लिए तैयार हैं। बहुत करीब हैं। ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के जल्द शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं।”

अभिनेता वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट ‘फुकरे 2’ का हिस्सा होंगे, जिसकी शूटिंग राजधानी में होगी।

वहीं वरुण ने हवाई जहाज से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “दिल्ली की ओर रवाना। ‘फुकरे 2’।”

मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित ‘फुकरे’ में मनजोत सिंह, विशाखा सिंह और प्रिया आनंद जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493