गुरमीत मलेशियाई प्रशंसकों की तवज्जो से प्रभावित

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मलेशिया में अपने प्रशंसकों से मुलाकात करने के बाद अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कहा कि प्रशंसकों से इतना प्यार और तवज्जो मिलना संतुष्टिदायक होता है।

मलेशिया से प्रशंसकों का एक बड़ा हुजूम देखकर गुरमीत काफी हैरान हुए।

गुरमीत ने कहा, “जिस तरह मलेशिया से प्रशंसक मुझसे मिलने आए उनके प्यार और स्नेह से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह निश्चित रूप से अच्छा है, जब आपको उन लोगों से इतना प्यार और तवज्जो मिल रही है, जो आपकी कला का सम्मान करते हैं और आपके प्रशंसक हैं।”

गुरमीत से बातचीत करने के बाद प्रशंसकों ने तस्वीर भी खिचाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493