विवेक ओबेराय ने नोटबंदी को सराहा

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय ने नोटबंदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। यहां तक कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर दांव पर लगा दिया।

500 और 1,000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित करने के प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की सराहना करते हुए विवक ने कहा, “हमारा देश इंस्टेंट नूडल्स की तरह बन गया है। हम एक-साथ सब चीजें चाहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ा जोखिम लिया है। देश के लिए कुछ अलग कर उन्होंने अपनी राजनीतिक विरासत को खतरे में डाल दिया है।”

अभिनेता ने यह बात यहां मराठी फिल्म फेयर पुरस्कार के दूसरे संस्करण की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही।

नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए 40 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “आम आदमी को उन पैसों से बहुत लाभ मिलेगा, जो वे जमा कर रहे हैं। लोगों को आसानी से ऋण मिलेगा और बैंकों की ब्याज दरों में कमी आएगी। लोगों के लिए काम के अवसर भी बढ़ेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493