निकोल किडमैन अविश्वसनीय मां : कीथ

लॉस एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। गायक कीथ अर्बन ने कहा है कि अभिनेत्री और उनकी पत्नी निकोल किडमैन एक अविश्वसनीय मां हैं।

वेबसाइट ‘इटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, अर्बन और किडमैन के दो बच्चे हैं और अर्बन हैरान हैं कि उनकी पत्नी किस तरह दोनों बच्चों को संभाल रही हैं।

अर्बन ने कहा, “वह अद्भुत मां हैं। वह मुझे हमेशा सिखाती हैं कि बच्चों को किस तरह पालते हैं। खासतौर पर लड़कियों को। मुझे लड़कियों के बारे में कुछ नहीं पता था, क्योंकि मैं लड़कों के साथ रहा हूं, इसलिए इसमें काफी कुछ सीखना था।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी दोनों बेटियों को फैशन के बारे में भी सलाह देती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493