चीन का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शेन्झू-11 पृथ्वी पर लौटा

बीजिंग, 18 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन का अंतरिक्ष यान शेन्झू-11 दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष प्रयोगशाला में एक माह बिताने के बाद शुक्रवार को धरती पर लौट आया है।

बीजिंग, 18 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन का अंतरिक्ष यान शेन्झू-11 दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरिक्ष प्रयोगशाला में एक माह बिताने के बाद शुक्रवार को धरती पर लौट आया है।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिंग हाइपेंग व चेन दोंग के साथ यह अंतरिक्ष यान अपराह्न् लगभग दो बजे इनर मंगोलिया में उतरा।

इस लैंडिंग का चीन के सार्वजनिक टेलीविजन चैनल ‘सीसीटीवी’ ने सजीव प्रसारण किया।

शेन्झू-11, 17 अक्टूबर को पृथ्वी से रवाना हुआ था और दो दिन बाद अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगयोंग-2 से जुड़ गया था।

कक्षा में 30 दिनों तक रहने के बाद यह अंतरिक्ष यान गुरुवार को वापस पृथ्वी पर आने के लिए प्रयोगशाला से अलग हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493