चीनी पायलट यू की अस्थियां गृहनगर लाई गईं

अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि जे-10 लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली चीनी महिला यू की पिछले सप्ताह एक नियमित प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई थी।

स्थानीय प्रचार विभाग के अनुसार, यू जू की अस्थियों को पहले चोंगझोऊ के स्पोर्ट्स सेंटर में शुक्रवार को आमजन के दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें रविवार को मेमोरियल पार्क फॉर हीरोस में आयोजित अंतिम विदाई समारोह में दफनाया जाएगा।

चीनी सेना ने मंगलवार को यू को मरणोपरांत ‘क्रांतिकारी नायिका’ की उपाधि से सम्मानित किया था।

1986 में जन्मीं यू दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत की चोंगझोऊ शहर की रहने वाली थीं। यू सितंबर 2005 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वायुसेना में शामिल हुई थीं। वह चार प्रकार के हेलीकॉप्टर उड़ाने में सक्षम थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493