मुंबई कांग्रेस ‘नोट पे चर्चा’ का आयोजन करेगी

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई कांग्रेस नोटबंदी के बाद लोगों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर जल्दी ही जनता के बीच ‘नोट पे चर्चा’ का आयोजन करेगी।

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा, “देश के लोगों के सामने 500 रुपये और 1000 के नोटों के अचानक बंद होने के कारण बड़ी कठिनाइयां पैदा हुईं हैं। हम इस फैसले को लेकर रेलवे स्टेशनों, मैदान, बैंक की कतारों के पास या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर विचार-विमर्श का आयोजन करेंगे।”

कांग्रेस जनता के बीच सरकार के फैसले के प्रभाव की व्याख्या करेगी और लोगों की राय को प्रकाश में लाएगी। खासकर महाराष्ट्र में जहां पैसे निकालने के लिए बैंक की कतारों में खड़े छह लोगों की मंौत हो चुकी है।

इस आयोजन में जुलूस, नोटबंदी पर बैठकों सहित कई तरीकों से समूची मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

निरुपम ने कहा कि व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियां खत्म होने की कगार पर हैं और लोगों के पास भोजन और अन्य बुनियादी जरूरतों को खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। होटल, रेस्तरां, दुकानें और मॉल, सिनेमाघरों और अर्थव्यवस्था के अन्य सभी क्षेत्रों के कारोबार में 70-80 फीसदी की गिरावट दर्ज होने की सूचना है।

इस बीच, कांग्रेस ने बैंकों और एटीएम के बाहर कतार में खड़े लोगों के लिए पानी, चाय, कॉफी और बिस्कुट की व्यवस्था की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493