बुंदेलखंड : 2 भाइयों की हत्या में पूर्व प्रधान सहित 4 को उम्रकैद

बांदा, 18 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने चट-चटगन गांव में तीन साल पूर्व हुए दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में गुरुवार को पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने इन सभी पर जुर्माना भी लगाया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता मिस्कीन अली ने शुक्रवार को बताया, “अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय सिंह की अदालत ने गुरुवार को हत्या का दोषी पाते हुए पूर्व प्रधान विशेश्वर, रामप्रकाश, रामराज और रामबाबू को दो भाइयों की हत्या में उम्र कैद की सजा सुनाई और सभी पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।”

मिस्कीन ने कहा कि “जमानत न मिलने पर सभी आरोपी घटना के बाद से ही जेल में हैं।”

अली ने कहा, “दो नवंबर, 2013 को चट-चटगन गांव के दो सगे भाई श्रीराम निषाद व चुन्नू निषाद बाइक से बांदा से अपने घर जा रहे थे। गांव के किनारे पहुंचते ही गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विशेश्वर निषाद, रामप्रकाश निषाद, रामराज व रामबाबू निषाद ने उन्हें ललकारा और उन पर गोलीबारी कर दी। दोनों भाई गिर पड़े, और उसके बाद चारों आरोपियों ने पत्थर से प्रहार कर उनके सिर कुचल दिए। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी।”

उन्होंने कहा कि मृतकों के भाई बदलू निषाद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, और उसके बाद न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को अपना फैसला सुनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493