एलईडी एक्सपो में जुटेंगी 270 कंपनियां

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। एलईडी एक्सपो के 15वें संस्करण में 270 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। एक्सपो दिल्ली के प्रगति मैदान में दो से चार दिसंबर के बीच आयोजित होगी।

एलईडी लाइट्स, उपकरण और तकनीक पर आधारित इस मेले का आयोजन मेसी फ्रैंकफर्ट इंडिया ट्रेड फेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

मेले में भारतीय बाजार के लिए नवीनतम कीमत प्रतिस्पर्धी एलईडी समाधान का प्रदर्शन किया जाएगा। भारत के अलावा 10 देशों में शमिल- चीन, फिनलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य और ब्रिटेन से प्रदर्शक इस तीन दिवसीय मेले में उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, 15 से अधिक नए उत्पादों को इस तीन दिवसीय मेले के दौरान लांच किया जाएगा।

मेले के दौरान गुरुग्राम, हरियाणा स्थित कंपनी इको अर्थ इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड एक अनोखी सेंसर रेंज लांच करेगी। इस विशेष रेंज में शामिल उत्पादों को मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर ब्लूटूथ और वाईफाई के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।

कुछ अन्य प्रमुख आकर्षणों में राबयते इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ओसराम रेंज, लेडलक्स, एचएसएल सोलर होम लाइटिंग सिस्टम, उर्जा इंटरएक्टिव, फुल्हम और टीवीलाइट सेवेनन एलईडीए व क्रीसेंट द्वारा नए उत्पाद शामिल हैं।

भारत में एलईडी उद्योग राजस्व मामले में 2019 में तीन अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493