चालान वसूली में पुराने नोट लेगी छत्तीसगढ़ पुलिस

रायपुर में लगभग पूरा बाजार मायूसी का शिकार हो गया है। इसके चलते रायपुर में यातायात विभाग की कार्रवाई भी ध्वस्त हो गई थी, जिस पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि पुराने नोटों से कार्रवाई यथावत चलती रहेगी।

एएसपी (यातयात) बलराम हिरवानी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से मिले आदेश में यातायात शाखा को पुराने नोटों पर ही चालान वसूलने का आदेश मिला है।

नोटबंदी के बाद से पुराने नोटों पर बंद हुए चालानी कार्रवाई के बाद वाहन चालकों को अदालत भेजा जा रहा था, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विभाग ने आदेश में कहा है कि चालान की कार्रवाई में कहीं पर भी पुराने नोटों का चलन रुकना नहीं चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493