जानकारी के अनुसार, भगवानपुर गांव के अनिल (15), छोटू (12), सोनू (10) और दिलीप (17) रेलवे लाइन पर गुरुवार देर शाम को बैठकर शौच कर रहे थे, तभी तेज गति से ट्रेन आ गई और चारों किशोरों को जोरदार टक्कर लगी।
इस हादसे में अनिल, छोटू और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath