पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट से इकट्ठा होकर शहर के शाहगंज चौराहा, चौक, जिला अस्पताल, कोतवाली, बसअड्डा, गोलाघाट होते हुए सिविल कोर्ट पहुंचकर मौन जुलूस समाप्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय ने मौन जुलूस समाप्ति के बाद कहा कि जब तक पुलिस अधीक्षक का तबादला नहीं हो जाता है, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन इसी तरह चलता रहेगा।
मौन जुलूस में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी जेपी तिवारी सह सचिव प्रशासन अशोक कुमार शुक्ला, अंकुश यादव, नागेंद्र सिंह, विजय सिंह, मोहम्मद अनवर, बृजेश पाण्डेय, अरविंद सिंह राजा, राजकुमार तिवारी, सुखनाथ यादव भी शामिल रहे।
dharmpath.com dharmpath