रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में गुरुवार को दो लोगों को 90 लाख 55 हजार रुपये नकद के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से एक किशोर वाधवानी गुटखा कारोबार व दूसरे साथी कपिल भटनागर को पूछताछ के बाद नकदी रकम के पूरे दस्तावेज देखकर मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया में 90 लाख 55 हजार रुपयों के साथ जमा कराने आए जाने की सूचना फोन के माध्यम से मुखबीर ने दी। सूचना के आधार पर एसआईटी की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया था, जहां पर टीम ने देर रात तक पूछताछ के बाद मामला आयकर विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। खातों और पैसों की जांच आयकर विभाग करेगा।
सिंह ने नक्सली संदेह को भी निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर राजधानी में कई तरह की भ्रामक जानकारियां थीं। भ्रामक जानकारियों में इन पर नक्सलियों के पैसे होने का अनुमान गया था, जो जांच में निराधार पाया गया।
dharmpath.com dharmpath