जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपनी बच्ची को घर मंे छोड़कर बैंक में रुपये बदलवाने गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक बच्ची को अकेला पाकर घर में घुस आया और बच्ची से दुष्कर्म किया। मां के बैंक से लौटने पर डरी सहमी बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी। मां ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
एसओ विनोद यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित बच्ची को महिला पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath