पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली हुई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एस़ दास़ गुप्ता के मुताबिक, “बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी, तापमान में और गिरावट आएगी और कोहरा बढ़ेगा।”
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 30.2 डिग्री और पूणिर्या का तापमान भी 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath