सर्दियों में भी साड़ी गर्माहट लाए

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में साड़ी के साथ सही कपड़ों का चुनाव आपको गर्म रखने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देता है।

विनीत साड़ीज के निदेशक विनीत छज्जर ने इस संबंध में कुछ सुझाव दिए हैं, जो इस प्रकार हैं :

* साड़ी के साथ समान रंग के या अलग रंग के लंबे जैकेट, नेहरू जैकेट, मखमल या सिल्क के जैकेट आपको अलग लुक देने के साथ गर्म भी रखेंगे। जैकेट खरीदने के पहले कपड़े को परखना नहीं भूलें क्योंकि सर्दियों में गर्म रखने वाले कपड़े जरूरी हैं।

* साड़ी के साथ स्कार्फ नहीं पहनें, क्योंकि इससे आपका पल्लू छिप जाता है, बल्कि आप स्कार्फ की तरह गर्दन पर पल्लू लपेटें। इससे आप और सुंदर लगेंगी।

* साड़ी के साथ जूती पहनें इससे आपके पैर गर्म भी रहेंगे और आप स्टाइलिश भी लगेंगी।

* पेटीकोट के बजाय लेगी या पैंट्स के साथ साड़ी लपेटें। इससे आपको गर्माहट मिलेगी।

* ब्लाउज की बजाय स्वेटर पहनें। यह कोई नया चलन नहीं है। फिटिंग का स्वेटर पहनने से आपको गर्माहट भी मिलेगी और आप अच्छी भी दिखेंगी। आप पोलो नेक स्वेटर या केप भी पहन सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493