असम में उग्रवादी हमला, 3 जवान शहीद (लीड-1)

गुवाहाटी, 19 नवंबर (आईएएनएस)। असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।

गुवाहाटी, 19 नवंबर (आईएएनएस)। असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों ने पहले एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट कर दिया और उसके बाद वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

घटना सुबह करीब 5.30 बजे पेनगेरी इलाके की है।

न्यूटन ने कहा, “गोलीबारी में चार जवान घायल हो गए। हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहां तीन ने दम तोड़ दिया।”

तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक मुग्धज्योति महंत ने कहा कि हमला नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलंग (एनएससीएन-के) और आतंकवादी संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के वार्ता विरोधी गुट ने किया।

वहीं, रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “उग्रवादियों ने एके-47, आरपीजी, लीथोड बंदूकों और अन्य संवेदनशील हथियारों से काफिले पर हमला किया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493