जयपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में शनिवार को भटिंडा-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में दो यात्री घायल हो गए।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता तरुण जैन ने आईएएनएस से कहा, “शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद 2.10 बजे रजियासार और अर्जनसार इलाके के निकट पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई।”
उन्होंने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, रेल पटरी की मरममत का काम जारी है।
दुर्घटना के बाद तीन ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं और चार ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया।
dharmpath.com dharmpath