जम्मू, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ लगने वाली भारतीय चौकियों पर अकारण भारी मोर्टार दागे।
रक्षा प्रवक्ता ले.कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तानी सेना शनिवार सुबह 10.30 बजे से राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हमारी चौकियों को निशाना बनाने के लिए 120 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath