मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पुकार’ ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी रिलीज के 33 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
अमिताभ ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “‘पुकार’ को 33 वर्ष पूरे। बच के रहना रे बाबा।”
वर्ष 1983 में आई निर्देशक रमेश बहल की फिल्म ‘पुकार’ में अमिताभ बच्चन के साथ रणधीर कपूर, जीनत अमान और टीना मुनीम ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। यह पुर्तगाल से गोवा को आजाद कराने की कोशिश पर आधारित फिल्म थी।
पिछले चार दशकों से फिल्म उद्योग का हिस्सा रहे अमिताभ आगामी फिल्म ‘ठग’ में दिखाई देंगे। यह आमिर खान अभिनीत है।
dharmpath.com dharmpath