व्यापार मेला : झारखंड पवेलियन में विश्व शौचालय दिवस पर संगोष्ठी

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। स्वच्छता और शौचालय एक-दूसरे के पूरक हैं। किसी एक के न होने पर दूसरे का कोई महत्व नहीं रह जाता। विश्व शौचालय दिवस पर झारखंड पवेलियन में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए झारखंड के जनसम्पर्क अधिकारी प्रभात मिश्रा ने यह बात कही।

प्रगति मैदान में जारी 36वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शनिवार से आम जनता के लिए भी शुरू हो गया। इसके चलते झारखंड पवेलियन में भी शनिवार को दर्शकों की संख्या एकाएक बहुत बढ़ गई। दर्शकों ने पवेलियन का जायजा लिया और अपनी मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी भी की। खासतौर पर लाख की चूड़ियां, जूट से बना सजावट का सामान, फ्यूजन ज्यूलरी, खादी वस्त्र और डी-हाइड्रेटेड फलों को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

चूंकि शनिवार को विश्व शौचालय दिवस भी था, लिहाजा झारखंड के जनसंपर्क अधिकारी प्रभात मिश्रा ने पवेलियन में आने वाले दर्शकों और स्कूली बच्चों के लिए संबंधित विषय पर एक लघु संगोष्ठी का आयोजन भी किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वछता के लिए शौचालय को बेहद जरूरी और उपयोगी करार दिया। संगोष्ठी में बच्चों ने भी अपनी राय रखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493