चेन्नई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने उन अफवाहों का खंडन किया, जिनमें कहा गया कि उनकी बेटी सुब्बुलक्ष्मी भाटिया, धनुष अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘वेलैयिल्ला पट्टातारी 2’ के साथ अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

इस पर उनका कहना है कि फिलहाल उनकी बेटी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
खबर थी कि सुब्बुलक्ष्मी अभिनेता धनुष के साथ करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
गौतमी ने ट्वीट कर कहा, “मेरी बच्ची के लिए सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन यह खबर गलत है। वह अभी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं, अभिनय की कोई योजना नहीं है।”
गौतमी 13 साल के संबंधों के बाद, हाल ही में अभिनेता फिल्मकार कमल हासन से अलग हुईं। फिलहाल, वह अपनी बेटी के भविष्य पर ध्यान दे रही हैं।
यह धनुष की 2014 की फिल्म ‘वेलैयिल्ला पट्टातारी’ का सीक्वल हैं और इस फिल्म का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत करेंगी।
dharmpath.com dharmpath