मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में खलनायक की भूमिका में नजर आ चुके बॉलीवुड अभिनेता फ्रेडी दारुवाला ने कहा है कि वह खुश हैं कि फिल्म ‘फोर्स 2’ में दर्शकों ने उनकी सकारात्मक भूमिका को पसंद किया है।
फ्रेडी ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि सकारात्मक भूमिका में यह बॉलीवुड में मेरे करियर की शुरुआत है। मैं खुश हूं कि लोगों ने अतिथि भूमिका में ही सही लेकिन मेरी सकारात्मक भूमिका को सराहा है।”
अभिनय देव के निर्देशन में बनी फोर्स-2 में वह एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा प्रमुख भूमिका में हैं।
‘फोर्स 2’ एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है, जो भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एजेंटों को मारना चाहता है।
dharmpath.com dharmpath