हम भारतीयों में पर्यावरण के प्रति सम्मान नहीं बचा : सिद्धार्थ मल्होत्रा

ऑकलैंड, 20 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि भारतीयों में पर्यावरण के प्रति सम्मान नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हमें न्यूजीलैंड के लोगों से सीखना होगा कि कैसे वे अपना पर्यावरण साफ रखते हैं।

ऑकलैंड, 20 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि भारतीयों में पर्यावरण के प्रति सम्मान नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि हमें न्यूजीलैंड के लोगों से सीखना होगा कि कैसे वे अपना पर्यावरण साफ रखते हैं।

सिद्धार्थ ने ऑकलैंड में आईएएनएस से खास मुलाकात में कहा, “मैं समझता हूं कि हमें न्यूजीलैंड के लोगों और उनके समाज से पर्यावरण, जंगल और जानवरों के प्रति सम्मान करना सीखना चाहिए, जो हमारे पास पहले था, लेकिन अब काफी हद तक खो दिया है।”

सिद्धार्थ भारत में न्यूजीलैंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह दूसरी बार न्यूजीलैंड आए हैं। इस देश की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गए।

भारतीयों के प्रकृति के प्रति घटते सम्मान की बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमें इस कार्य में अग्रणी होना चाहिए क्योंकि हम पेड़ों, जानवरों की पूजा करते हैं, यह हमारी संस्कृति है। लेकिन, मैं समझता हूं कि कहीं न कहीं हम इसे खो चुके हैं। जब मैं न्यूजीलैंड जैसे देश में आता हूं तो यहां के लोगों के प्रकृति के प्रति लगाव और देखभाल प्रयासों को देखकर अच्छा लगता है।”

उन्होंने कहा, “हम सब ने कहीं न कहीं अपने पर्यावरण और जानवरों के प्रति सराहना खो दी है। सही है कि इसमें दूसरी बातें भी हैं। हम अपनी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और लोगों की आम तौर से इससे जुड़ी समस्याएं हैं। लेकिन, मैं सोचता हूं कि इसे दुनिया में कहीं भी देखना बहुत आक र्षक है।”

31 वर्षीय अभिनेता की मुबंई में एक बागीचे के साथ घर लेने की योजना है।

सिद्धार्थ के लिए केली टारटन के सी लाइफ एक्वेरियम में पेंग्विन को बेहद करीब से देखने का अनुभव अद्भुत रहा। उन्होंने यहां के स्थानीय माओरी समुदाय की वेशभूषा में अपने दोस्तों के साथ जेट बोटिंग भी की।

सिद्धार्थ के लिए न्यूजीलैंड के सबसे कम उम्र के ज्वालामुखी को कयाकिंग के दौरान देखना एक शानदार अनुभव था। इसके बाद उन्होंने सीप्लेन और क्रूज पर ऑकलैड के सुंदर दृश्य का आनंद उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493