मेसी को खरीदना चाहता है मैनचेस्टर सिटी

लंदन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेस मेसी को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

इंग्लिश मीडिया के मुताबिक, सिटी ने मेसी को 24.7 करोड़ डालर का प्रस्ताव देने के बारे में सोचा है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, लंदन स्थित टैबलॉयड ‘संडे मिरर’ की रविवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्लब मेसी को प्रति सप्ताह 6,17,700 डॉलर देने को तैयार है।

अखबार ने लिखा है, “क्लब का मानना है कि अगर मेसी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना को कभी छोड़ने को तैयार होते हैं तो उनके पूर्व कोच पेप गुआर्डियोला का क्लब का कोच बनना मेसी को अपने साथ जोड़ने में मददगार हो सकता है।”

हालांकि मैनचेस्टर सिटी का मेसी को अपने साथ जोड़ना आसान नहीं होगा, क्योंकि बार्सिलोना मेसी को अब भी 2018 में खत्म होने वाले करार को बढ़ाने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है।

आबु धाबी के करोड़पति शेख मंसूर के मैनचेस्टर सिटी को खरीदने के बाद क्लब मेसी को अपने साथ शामिल करने की आर्थिक स्थति में है।

अगर ऐसा होता है तो मेसी पॉल पोग्बा के स्थांनतरण खिलाड़ी के रिकार्ड को तोड़ देंगे। पोग्बा इटली के क्लब जुवेंतस से मैनचेस्टर युनाइटेड में 1.10 करोड़ डालर में गए थे।

‘संडे मिरर’ के मुताबिक, पेरिस सेंट-जर्मन और मैनचेस्टर युनाइटेड भी मेसी को अपने क्लब में शामिल करने की कोशिश में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493