मंगोलिया दलाई लामा के दौरे के नकारात्मक प्रभावों को दूर करे : चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि चीन के लगातार विरोध की परवाह किए बिना मंगोलिया की ओर से दलाई लामा को यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया।

गेंग ने कहा कि चीन दलाई लामा की मंगोलिया यात्रा का मजबूती से विरोध करता है।

उन्होंने कहा कि 14वें दलाई लामा लंबे समय से चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि दलाई लामा राजनीतिक निर्वासन में हैं और धर्म की आड़ में चीनी क्षेत्र से तिब्बत को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493